Skip to main content

Naradsamvad

6 members of a family got burnt after touching an electric wire | बिजली का तार छूने से एक परिवार के 6 झुलसे: कपड़े सुखाने के लिए लगाए लोहे के तार में आया करंट, मां-बेटी समेत सभी भर्ती – Badaun News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

बदायूं में कपड़े सुखाने को बांधे गए लोहे के तार में पावर सप्लाई की लाइन टच हो गई। इस हादसे में मां-बेटी समेत परिवार के छह लोग करंट से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को भी मामले की जानकारी भेजी

ALSO READ  नार्को हवाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1424 बैंक खाते फ्रीज कर 100 करोड़ रुपये जब्त

.

हादसा उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अभय में हुआ। यहां रहने वाले होराम (35) खेती किसानी करते हैं। उनकी पत्नी लज्जावती शुक्रवार दोपहर कपड़े धोने के बाद उन्हें घर में बांधे गए लोहे के तार पर सूखने को डाल रही थीं। इसी बीच घर में आ रही पावर सप्लाई की वायर किसी तरह इस तार से टच हो गई।

नतीजतन लोहे के तार में भी करंट दौड़ने लगा। गीला कपड़ा तार पर डालते ही लज्जावती करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगीं। उन्हें बचाने पहुंचे होराम समेत बेटी शिवानी (12), होराम के पिता शिवसहाय, बहन रचना समेत भाई मंगेलाल भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में हुए इस हादसे के दौरान तार पर वजन पड़ा तो वो टूट गया। इधर, शोर सुनकर आसपास के लोग होराम के घर जा पहुंचे और सभी झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है।

ALSO READ  यूपी में चुनाव से पहले सपा को मिली बड़ी मजबूती, बीजेपी और बसपा छोड़कर कई दिग्गज नेता शामिल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!