Skip to main content

Naradsamvad

9 inter-district thieves arrested, 85 cartons of goods and 2 vehicles recovered | वेयरहाउस से मोटर पार्ट्स की चोरी का खुलासा: 9 अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, 85 कार्टन माल और 2 वाहन बरामद – Barabanki News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

बाराबंकी में 9 अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार।

बाराबंकी में देवा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने एक बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 9 अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 85 कार्टन मोटर पार्ट्स, नगदी, एक तमंचा और दो चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। ये

.

चोरी के बाद दूसरे जिलों में वारदात की थी योजना

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को मेसर्स ओम लजिस्टिक्स लिमिटेड के शाखा प्रबंधक रंजीत झा ने सूचना दी कि थाना देवा क्षेत्र के माती गांव स्थित वेयरहाउस से कई कार्टन गायब हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पता चला कि चोरों ने 3 और 4 जनवरी की रात को अपने चेहरे ढंककर वेयरहाउस के पीछे की टिन शेड को खोलकर माल चुराया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से चोरों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन ओस्कर क्लेन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

चोरी के लिए गैंग तैयार किया

पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरों ने चोरी करने के लिए एक संगठित गैंग तैयार किया था। इस गैंग के प्रमुख सदस्य कृष्ण मोहन और हनुमान रावत थे, जो पूर्व में टेल्को कंपनी में गाड़ी चलाने का काम करते थे। दोनों का संपर्क दीपक अग्रवाल से हुआ, जो ऑटो मोटर पार्ट्स बेचने का काम करता था। इस गैंग ने पहले वेयरहाउस को चिन्हित किया और फिर वहां से सामान चुराने की योजना बनाई। 3 जनवरी को उन्होंने वेयरहाउस के पीछे टिन की दीवार को खोलकर चोरी की शुरुआत की, और 4 जनवरी को फिर से चोरी की।

ALSO READ  मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, 2027 आईपीएल सीजन में संभालेंगे कमान

कई अन्य वारदातों को अंजाम देने की थी योजना

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरों का मन बढ़ गया था और उन्होंने बाराबंकी के आसपास के जनपदों में अन्य वेयरहाउसों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की तत्परता ने उनकी योजनाओं को नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि कृष्ण मोहन और मनोज ने 2024 में लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में भी एक वेयरहाउस से चोरी की थी।

ALSO READ  Reliance Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, सब्सक्रिप्शन ट्रेंड्स ने पकड़ी रफ्तार

चोरों के पास से बरामद हुए कई महत्वपूर्ण सामान

पुलिस ने जिन 9 चोरों को गिरफ्तार किया, उनके नाम कृष्ण मोहन, दीपक अग्रवाल, हनुमान रावत, कुलदीप रावत, सुधीर रावत, ओमकार वर्मा, गुरूमीत सिंह, मनोज और रनमीत सिंह हैं। इनके पास से 85 कार्टन मोटर पार्ट्स, 5,990 रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त 2 चार पहिया वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा, कृष्ण मोहन के कब्जे से एक तमंचा और 2 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!