Skip to main content

Naradsamvad

Accountant arrested on BDO’s FIR | BDO की FIR पर लेखाकार गिरफ्तार: सरकारी कार्यों में गड़बड़ी, कागजात को जानबूझकर छिपाने का था केस – Hardoi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

BDO की FIR पर लेखाकार को गिरफ्तार किया गया है।

हरदोई में सरकारी दस्तावेजों में गड़बड़ी और महत्वपूर्ण कागजात छिपाने के मामले में पुलिस ने एक वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया है। खंड विकास अधिकारी (BDO) बेहन्दर, कासिमपुर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

.

मामले के अनुसार, रीता (BDO) ने 14 जनवरी 2025 को थाना कासिमपुर में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सहायक लेखाकार सुशील कुमार और वरिष्ठ सहायक अतुल कुमार अवस्थी ने वित्तीय वर्ष 2011-12 से 2018-19 तक के अनिस्तारित ऑडिट प्रस्तरों को कार्यालय में जमा नहीं किया। इतना ही नहीं, चार्ज हस्तांतरण की छायाप्रति भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

पुलिस ने इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कासिमपुर में मुकदमा संख्या 12/25 धारा 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी अतुल कुमार अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। अतुल राना बेनीमाधव मार्ग, लालगंज, रायबरेली के रहने वाले हैं।

ALSO READ  वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य रोडशो, गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन और IAF का एयर डिस्प्ले

पुलिस कर रही मामले की जांच यह मामला वित्तीय अनियमितताओं की जांच में बाधा डालने का है, जिसमें जानबूझकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को छिपाया गया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के कड़े रुख को दर्शाती है।

ALSO READ  सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो बुजुर्गों की मौत और PRD जवान घायल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!