Skip to main content

Naradsamvad

जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा अनुशासन, एकाग्रता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिज्ञासा का होना आवश्यक : जिला जज

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
7 Min Read

Ad image

एक दिवसीय कॅरियर मेला ‘उड़ान’ का बतौर मुख्य अतिथि जिला जज ने किया उद्घाटन, हजारों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद

 बाराबंकी। शनिवार को बाराबंकी के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कॅरियर मेला उड़ान का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलो एवं संस्थाओ द्वारा स्टॉल लगाये गये जिसमें 21 राजकीय हाईस्कूल एवं 17 राजकीय इण्टर कालेज और लगभग 20 स्वयंसेवी संस्था, बैंक, सरकारी एवं प्राइवेट कोचिंग संस्थानो द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें करीब 10 हजार छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अलग-अलग सेवा क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। कॅरियर मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि, जिला एवं सत्र न्यायधीश पंकज सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात सम्मानित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं बैज अलंकरण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, ओ०पी० त्रिपाठी द्वारा स्वागत उदबोधन किया गया। जिसमें अतिथियों के स्वागत के साथ-साथ विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा अनुशासन, एकाग्रता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिज्ञासा का होना आवश्यक बत्ताया।कॅरियर मेले का प्रथम सत्र मोटीवेशनल स्पीच का रहा। जिसमें मुख्य अतिथि जिला न्यायधीश द्वारा छात्राओ को मार्गदशन देते हुए, जीवन का महत्व, बड़ों का सम्मान, जीवन में खुश रहना, नयी टेक्नोलॉली का प्रयोग, पॉजिटिव थिंकिंग, दूसरो के कार्यों की प्रशंसा के लिये कहा गया। छात्रों से संवाद के दौरान जनपद न्यायधीश ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया और महात्मा गांधी एवं धीरू भाई अम्बानी के प्रेरक प्रसंगों से प्रेरणा लिये जाने की बात कही। जमीलुर्रहमान किदवई इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा कॅरियर गीत प्रस्तुत किया गया। इसी सत्र में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डी० के० श्रीवास्तव जी द्वारा जीवन में अच्छे मित्रों के महत्व, आध्यात्म की शिक्षा, दैनिक अभ्यास, लक्ष्य का निर्धारण, जीवन में एकाग्रता और भगवान राम के चरित्र को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। डी०आई०जी० लखनऊ सी०बी०सी०आई०डी० डॉ० अखिलेश कुमार निगम जी द्वारा विद्यार्थियों को सम्वाद के माध्यम से मार्गदर्शित करते हुए आत्मविश्वास, सोशल मीडिया से दूरी, योगा और अपनी जिज्ञासा को बढ़ाते हुए प्रतिदिन का टास्क निर्धारण की सलाह दी गयी, साथ ही उन्होने बच्चों से उनके जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने की अपील की और सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी।कॅरियर मेले का द्वितीय सत्र प्रशासनिक एवं न्यायिक सत्र के नाम रहा जिसमें प्रमुख वक्ता सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक देवव्रत द्वारा विद्यार्थियों से संवाद के माध्यम से बताया गया कि कम समय में कैसे प्रोफेशनल तैयारी करें साथ ही साथ उन्होने कौशल विकास की बात एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व को बताया। इसी सत्र में महिन्द्रा कोचिंग इन्सिटीट्यूट के अवनीश कुमार दीक्षित और प्रशान्त कुमार शर्मा द्वारा एस०एस०सी०, बैंक तथा सिविल सेवा की तैयारी आदि के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया और प्रारम्भ से ही विषयों के सही चयन तथा कॅरियर का पूर्व निर्धारण के बारे में मार्गदर्शित किया।

कार्यक्रम के तृतीय सत्र में इंजीनियरिंग एवं प्रबन्धन के क्षेत्र में मशहूर एच०सी० एल० कम्पनी लखनऊ से आये हुये प्रतिनिधि ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए स्किल डेवलेपमेंट सोशल मिडिया के नियोजित प्रयोग, समय प्रबन्धन पर बल दिया।कॅरियर मेले के पंचम सत्र में विविध स्किल विकास, इनोवेशन डिजाइन, संगीत खेल कला, आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ उपस्थित रहें उनमें आई०टी०आई० से आये हुए अखिलेश द्वारा कक्षा 08 से ही आई०टी०आई० में प्रवेश प्रक्रिया, आई०टी०आई० के विभिन्न कोर्सेस के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए उनमें स्किल डेवलेपमेंट, अपने रूचि के कॅरियर के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन से ही अपने कॅरियर इन्ट्रेस्ट को पहचानने के लिये कहा गया। इसी सत्र में निदेशक शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड उत्तरी क्षेत्र कानपुर के विवेक कुमार जी द्वारा छात्रों से संवाद के माध्यम से समाज में सामन्जस्य की भावना, सकारात्मक सोच, दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता, सही सोच और सही दिशा के साथ-साथ जीवन के चरणों में अनुशासित रहने के लिये कहा गया।बस्ती मण्डल से आये हुए विशेष न्यायधीश सुनील कुमार निगम जी द्वारा जीवन में अनुशासन, स्वस्थ जीवन शैली, विषयों के सही चुनाव, चरित्र की दृढ़ता आदि के बारे में मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में समापन सत्र में अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा लखनऊ से आये हुए श्री विष्णु कुमार पाण्डेय जी छात्रो को अपने उद्बोधन के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने, एकाग्रता, लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास, और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल नित्तई द्वारा एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया।कॅरियर मेले में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर पंख पोर्टल की गतिविधियों जिसमें कॅरियर कार्ड, कैरियर विकल्पों को प्रदर्शित करने वाले बैनर, पोस्टर के साथ फीडबैक डायरी भी रखी गयी। जिसमें आगन्तुकों ने अपने अनुभव साझा किये। मुख्य अतिथि जिला न्यायधीश जी द्वारा सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया और कार्यक्रम के आयोजको की सराहना की गयी। कार्यक्रम के अन्त में कैरियर मेले की आयोजक डॉ० पूनम सिंह जी द्वारा सभी अतिथियों का अपना बहुमूल्य समय देने के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियो का धन्यवाद प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों से आये हुए प्रधानाचार्य उपस्थित रहें जिनमे मुख्य रूप से राधेश्याम, अशोक त्रिपाठी, श्री अरविंद सिंह, एकनाथ मणि त्रिपाठी, श्रीमती दीपमाला वर्मा एवं विनोद सिंह जनपदीय नोडल पंख के साथ अखिलेन्द्र सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा और विभिन्न विद्यालयों से आये हुए शिक्षक/ शिक्षिका मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष पाठक जी द्वारा किया गया

ALSO READ  रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल में एक साल की बढ़ोतरी, अब 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!