Skip to main content

Naradsamvad

The wife chased her husband wearing a burqa | पत्नी ने बुर्का पहनकर किया पति का पीछा: रेस्टोरेंट में रंगे हाथों पकड़ा, विकास भवन में हंगामा, सस्पेंड करने की मांग – Maharajganj News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने बुर्का पहनकर अपने पति की जासूसी की और फिर हंगामा कर दिया।

महराजगंज के विकास भवन स्थित महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने बुर्का पहनकर अपने पति की जासूसी की और उन्हें दो महिलाओं के साथ एक मिठाई की दुकान पर रंगे हाथों पकड़ लिया।

.

आइए जानते हैं पूरा मामला..

ALSO READ  भारत में सभी नई कारों के लिए ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग अनिवार्य करने का प्रस्ताव, जानें क्या होगा बदलाव

कर्मचारी पर आरोप है कि वह नौकरी के दबाव का बहाना बनाकर परिवार, पत्नी और बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। महिला ने कहा कि, उनके पति का कई महिलाओं से संबंध है। इससे पहले भी पत्नी कई बार अपने पति की जासूसी कर चुकी थीं और कई महिलाओं के घरों तक पहुंची थीं, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला था।

जब पत्नी ने अपने पति को महिलाओं के साथ देखा, तो उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य महिलाएं पति-पत्नी के बीच नहीं पड़ना चाहतीं थीं और वहां से चली गईं। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने गुस्से में अपनी पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया।

ALSO READ  हैदराबाद एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार, 1.56 करोड़ रुपये जब्त

पत्नी का विकास भवन पर हंगामा

इसके बाद बुर्का पहने पत्नी विकास भवन पहुंचीं और वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने पति को सस्पेंड करने की मांग भी की। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। हालांकि, अभी तक महिला की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ALSO READ  बाराबंकी डीएम और एसपी ने देवा मेला 2026 की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई पर दिया जोर

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देश भर में बुर्के को लेकर विवाद चल रहा है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी खासी चर्चा बटोरी है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!