Skip to main content

Naradsamvad

Pradhan threatened her husband with a gun | प्रधान पति को तमंचे से धमकाया: पुराने विवाद में आरोपी ने रोका रास्ता, जान से मारने की धमकी – Baghpat News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

बागपत जिले में प्रधान पति को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक प्रधान पति को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। बिनौली थाना क्षेत्र के फखरपुर शेखपुरा गांव के प्रधान पति नूर हसन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें तमंचा दिखाकर धमकी दी है।

ALSO READ  रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल में एक साल की बढ़ोतरी, अब 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

.

क्या है मामला..

पीड़ित नूर हसन ने बताया कि वह कर्मचारियों से सड़क की सफाई का काम कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनका रास्ता में बातचीत करने के लिए रोक लिया। कुछ देर बाद फरमान नाम का व्यक्ति वहां आया और उनसे बहस करने लगा।

ALSO READ  भारत को 500 GW ग्रीन एनर्जी लक्ष्य के लिए बैटरी स्टोरेज और ग्रिड अपग्रेड की जरूरत

फरमान ने जाफरी वाले पुराने विवाद का जिक्र करते हुए नूर हसन को धमकाया। आरोप है कि इस दौरान फरमान ने कंबल के अंदर से तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी।

ALSO READ  आगरा में महंगे जूते पहनने की चाहत ने बनाया अपराधी, अवैध हथियारों की तस्करी करते मनीष गिरफ्तार

प्रधान पति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और उनकी हत्या की आशंका है। थाना प्रभारी कुलदीप सिरोही के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!