Naradsamvad

[post-views]

डीएम एसपी ने थाना समाधान दिवस में जनता की सुनी समस्या

बाराबंकी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन, मौके पर कुल 69 प्रार्थना पत्र निस्तारित

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल

बाराबंकी। जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना जहाँगीराबाद में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। शनिवारको थाना जहाँगीराबाद में जनसुनवाई के दौरान कुल 04 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 02 प्रार्थना पत्रों निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 132 प्रार्थना पत्रों में से कुल 69 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया जिसमें मौके पर 44 प्रार्थना पत्रों का व 25 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985111
Total Visitors
error: Content is protected !!