Skip to main content

Naradsamvad

ग्राम पंचायत कुम्भरवां में कैप्टन मनोज कुमार पांडे अमृत सरोवर अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

नारद संवाद एजेंसी (कृष्ण कुमार शुक्ल)
रामनगर बाराबंकी। विकास खंड रामनगर के ग्राम पंचायत कुम्भरवां में आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में सभी जनपदों के ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर अभियान के तहत सरोवर की स्थापना की गई है। इसी क्रम में बाराबंकी के विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत कुम्हरवां में कैप्टन मनोज कुमार पांडे अमृत सरोवर तालाब का निर्माण 14 लाख 26371 रुपए से ब्लॉक के अधिकारियों ने ग्राम प्रधान दुर्वेश कुमार व सचिव अखिलेश्वर सिंह चौहान के द्वारा करवाया गया है

Ad image

जो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जल सरंक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए बनाए गए अमृत सरोवर से भ्रष्टाचार की बू आ रही है।सरोवर के चारों तरफ जंगल झाड़ी उगी हुई है। बाउंड्री तो है लेकिन आधी-अधूरी बनाई गई है। मानक विहीन सामग्री इस्तेमाल करने के कारण बाउंड्री जगह-जगह टूटी पड़ी है इंटरलॉकिंग धस गई हैं। पूरे सरोवर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, और तो और इस सरोवर में मछली पालन भी किया जा रहा है।नाम न छापने की शर्त पर कई ग्रामीणों ने बताया कि जब से अमृत सरोवर बनाया गया है तब से लेकर आज तक इसकी साफ-सफाई नही हुई है अमृतसर के अंदर चारों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं बाउंड्री वॉल टूटी पड़ी हुई है यहां तक की अमृत सरोवर की रंगाई पुताई का कार्य नहीं किया गया है, सामने द्वार पर कैप्टन मनोज कुमार पांडे अमृत सरोवर भी नहीं लिखा गया है। प्रधान और उनके सहयोगियों के द्वारा इस सरोवर में मछली पालन कर खूब जेबें भरी जा रही है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत के चलते यह सरोवर बदहाल पड़ा हुआ है। सिर्फ कागजों पर ही लिखा पढ़ी करके सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है। प्रधान व सचिव अपने स्वार्थ में अंधे होकर विभाग व भाजपा सरकार का नाम खुलेआम बदनाम कर रहे है।

ALSO READ  भोपाल के भानपुर ब्रिज के नीचे Think Gas पाइपलाइन में लगी भीषण आग, इलाके में मची भगदड़

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी, कुम्हरवां गांव की जांच करवाई जाएगी,कैप्टन मनोज कुमार पांडे अमृत सरोवर तालाब में जो भी कमियां पाई जाएगी संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  सीतापुर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या, बाराबंकी की बेटी की गला घोंटकर जान ली
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!