Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

रामपुर महोत्सव की तैयारियां तेज ,14 नवंबर से आयोजित होगा महोत्सव

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

रामपुर धाम में संत श्री रमता राम चतुर्भुजी महाराज की तपोभूमि का फाइल फोटो

रिपोर्ट:उत्तम कुमार यादव 

बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चचेरुवा ग्राम पंचायत में स्थित रामपुर धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामपुर मेले का आयोजन होना हैं, इस वर्ष मेले का आयोजन 14 नवंबर से 23 नवंबर तक होना है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है, रामपुर धाम जो की संत श्री रमता राम चतुर्भुजी महाराज की तपोभूमि है यहां हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को दीप दान कर श्रद्धालुओं द्वारा परिक्रमा लगाया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शन के लिए पहुंचते है। मान्यता है कि लोगों द्वारा मांगी गई, मुरादें बाबा के दरबार में पूरी हो जाती है। यहां की एक अनोखी कहानी है| यहां हर वर्ष महोत्सव में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते आये है लेकिन इस वर्ष कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं आयोजित होंगे। क्योंकि इस वर्ष ही महंत श्री फूल सिंह दास जी का स्वर्गवास हो गया था जिस के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा लेकिन मेले का आयोजन पूर्व की भांति 10 दिनों तक रहेगा। यह मेला दशकों से यहां लगता आ रहा है बीते कुछ वषों में मेले का स्वरूप बदला है और अब रामपुर महोत्सव का नाम दिया गया है। विगत कुछ वषों में यहां तमाम बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए है जिस में भोजपुरी जगत के बड़े स्टारों ने यहां प्रस्तुति दी है और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।

ALSO READ  अशराम बापू की तबीयत गंभीर, कानूनी टीम ने इलाज के लिए जोधपुर हाई कोर्ट में लगाई गुहार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!