Skip to main content

Naradsamvad

Second accused arrested in Rampur gangrape case | रामपुर में गैंगरेप मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार: एक साल पहले 9 लोगों ने महिला से किया था दुष्कर्म, वीडियो किया था वायरल – Rampur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

शन्नू ख़ान | रामपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रामपुर में गैंगरेप मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

रामपुर में गैंगरेप मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।

रामपुर में एक साल पुराने गैंगरेप मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले मुख्य आरोपी जाबिर अली को मुंशीगंज से पकड़ा गया था।

ALSO READ  पीएम मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा हब का उद्घाटन

स्वार थाना क्षेत्र की एक महिला ने छह नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, एक साल पहले जाबिर अली उसे मजदूरी के बहाने खेत में ले गया। वहां जाबिर के साथी आए और सभी ने तमंचे की नोक पर गन्ने के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश सरकार लॉन्च करेगी नोमैडिक डेवलपमेंट मिशन, घुमंतू समुदायों को मिलेंगे घर और जरूरी दस्तावेज

आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और महिला को धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह किसी को बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। लोकलाज के कारण महिला चुप रही। 15 मार्च को आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

ALSO READ  लखनऊ में डेंगू का खतरा बढ़ा, 13 नए मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

पुलिस ने जाबिर, चन्द्रभान, प्रतीक, पवित्र कुमार, दीपक, अनमोल और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी विद्या सागर मिश्र के अनुसार, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दूसरे गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!