Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

गणेशपुर ठाकुर द्वारा मंदिर में जीर्णोद्धार समिति की आवश्यक बैठक आयोजित

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी।विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत गणेशपुर के श्री रामजानकी ठाकुर द्वारा मंदिर में शाम को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी के सदस्य मंदिर में बैठकर जर्ज़र मंदिर को गिरा कर सही करने के लिए गहन चर्चा की गई की। ठाकुर द्वारा मंदिर की जर्ज़र दीवारो को गिराकर जनवरी माह में कार्य प्रारम्भ किया जाए। मंदिर के संरक्षक अवधेश कुमार शुक्ल बैठक में अपनी बात रखी की मंदिर का गहन सर्वे हमने रात्रि में किया हैं। जँहा की दीवार ख़राब हैं उसको गिराकर दुरुस्त किया जाए। कुलदीप गुप्ता नें भी जर्ज़र मंदिर का गहन अध्यन किया और बताया एक एक दीवार को गिराकर नई दीवार बनाई जाए। श्री द्वारिका दास ठाकुर द्वारा जीर्णोद्धार समिति नें बताया मंदिर की रसीद छापने के लिए आर्डर दिया गया हैं। कार्य करने के लिए रसीद में नाम लिखकर सहयोग करने वाले लोगों को चंदा रसीद देकर पैसा लेकर कार्य का श्री गणेश किया जाए। प्रोजेक्ट लाखों का हैं धीरे धीरे कार्य किया जाए। सभी सदस्यों ने बताया कि बैंक आफ इंडिया में खाता खोलकर सारा पैसा उसी में जमा करना है और जो भी खर्चा आएगा उसका हिसाब किताब मेंटेन करना है। इस बैठक में मंदिर के अध्यक्ष बिंदु अग्रवाल, संदीप अवस्थी, के के शुक्ल, संजय अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, राजू गुप्ता,अमित गुप्ता, विनोद सोनी,राजू सोनी,हर्ष गुप्ता,अनूप, पंडित रामशंकर तिवारी, सोनू सोनी, संजू सोनी मनीराम सहित कई सदस्य मौजूद रहें।

ALSO READ  गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय घायल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!