Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Panchayat Faisal Malik Struggle Story; Prahlad Cha | Prayagraj | संडे जज्बात- मोटा, काला और बदसूरत आदमी चाहिए तो बताएं: पंचायत सीरीज के उपप्रधान फैसल मलिक बोले-6 दिन सोया नहीं तब फूट-फूटकर रो सका In Lucknow, dowry-greedy husband gave triple talaq over the phone | लखनऊ में दहेज लोभी पति ने फोन पर दिया तीन-तलाक: दहेज की मांग न पूरी होने पर करता पिटाई, ससुर की बुरी नजर – Lucknow News *जहां ज्यादा बिजली चोरी, वहां आर्मर्ड केबल के साथ लगेंगे स्मार्ट मीटर- अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार* किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल!
[post-views]

PWD बोला-केजरीवाल के घर में ₹5.6 करोड़ के 80 पर्दे: ₹15 करोड़ की सैनेटरी फिटिंग, भाजपा बोली- ₹12 लाख का स्मार्ट टॉयलेट गायब

  • Hindi News
  • National
  • Delhi CM House Controversy; Arvind Kejriwal Vs PWD Inventory List | 6 Flagstaff Road

नई दिल्ली1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ रोड के बंगले में 9 साल तक रहे। उन्होंने यह बंगला 4 अक्टूबर को खाली किया था। - Dainik Bhaskar

केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ रोड के बंगले में 9 साल तक रहे। उन्होंने यह बंगला 4 अक्टूबर को खाली किया था।

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला खाली करने के बाद PWD की ओर से इन्वेंट्री लिस्ट (सामान की सूची) रविवार को जारी की गई। इसमें बताया गया है कि केजरीवाल के घर में बॉडी सेंसर और रिमोट कंट्रोल सिस्टम वाले कुल 80 पर्दे लगे थे।

इन पर्दों की कीमत 4 करोड़ से 5.6 करोड़ रुपए थी। साथ ही बाथरूम में 15 करोड़ रुपए की वाटर सप्लाई और सैनेटरी फिटिंग की गई थी। इसके अलावा लिस्ट में किचन और बाथरूम के भी लाखों करोड़ों की कीमत वाले सामान का जिक्र है।

लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- CM आवास में फुली ऑटोमैटिक सेंसर वाली स्मार्ट टॉयलेट सीट लगाई गई थी। इसमें आटोमैटिक ओपन-क्लोज सीट, हीटेड सीट, वायरलेस रिमोट डियोडोराइजर और आटोमैटिक फ्लशिंग जैसी सुविधाएं थीं। इसकी कीमत 10-12 लाख रुपए के बीच थी। यह सीट अब गायब है। इसके साथ ही कई करोड़ रुपए की लागत का सजावटी सामान भी गायब है।

दरअसल, केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ रोड के बंगले में 9 साल तक रहे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 4 अक्टूबर को यह बंगला खाली किया था।

भाजपा नेता बोले- केजरीवाल महाराजाओं की तरह सुख भोग रहे थे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से भाजपा यह मांग कर रही है कि CM आवास की जानकारी मीडिया के सामने लाई जाए और आज जो इन्वेंट्री लिस्ट (सामान की सूची) सामने आई है, उससे यह जाहिर होता है कि आखिर केजरीवाल इस बंगले में मीडिया को इनवाइट क्यों नहीं कर रहे थे। CM आवास की चाबी PWD की बजाय चोरी छिपे CM आतिशी को क्यों सौंप दी गई।

सचदेवा और गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल खुद को आम आदमी बताकर कभी बंगला और कार नहीं लेने की बात कहकर सत्ता में आए थे। इन्वेंट्री लिस्ट के अनुसार वे राजा महाराजाओं की तरह सुख भोग रहे थे। इन्वेंट्री लिस्ट में CM हाउस में एक करोड़ की टॉयलेट सीट का जिक्र है, बंगले में 5.6 करोड़ रुपए के पर्दे लगे हैं। CM हाउस में 15 करोड़ से ज्यादा की सैनेटरी फिटिंग की गई है।

दिल्ली CM आवास के ड्रॉइंग रूम की तस्वीर। सोर्स- X.com

दिल्ली CM आवास के ड्रॉइंग रूम की तस्वीर। सोर्स- X.com

मालीवाल बोलीं- कौन भरता है इन सब का बिल… आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि जिस महापुरुष ने यह महल बनाया, उसी ने शीला जी के घर में लगे 10 AC के लिए कहा था कि कौन भरता है इन सब का बिल? मैं और आप भरते हैं। मेरा तो कलेजा कांप उठता है, यह सोचकर कि जब दिल्ली की 40% जनता झुग्गियों में रहती है, तब कोई CM कैसे ऐसे आलीशान घर में रह सकता है।

विजिलेंस डिपार्टमेंट की 12 मई 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर पर 33.49 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

विजिलेंस डिपार्टमेंट की 12 मई 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर पर 33.49 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

दिल्ली CM आतिशी बोलीं- भाजपा जिसे चाहे अलॉट कर दे दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा बंगला जिसे चाहे उसे अलॉट कर सकती है। आप बंगले के लिए सरकार में नहीं आई है। वह दिल्ली की जनता के काम करने के लिए सत्ता में आई है। अगर भाजपा की केंद्र सरकार, CM को CM आवास देना नहीं चाहती तो वह उन्हें ही मुबारक। हम दिल्लीवालों के लिए सड़क पर रहकर भी काम कर लेंगे।

……………..

दिल्ली CM आवास से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

बंगला रेनोवेट करने वाले 3 इंजीनियर सस्पेंड:आरोप- मॉडिफिकेशन के नाम पर नियमों का उल्लंघन किया, लागत बढ़ाकर दिखाई

सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने दो महीने पहले तीन इंजीनियरों को सस्पेंड किया था। इन पर दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के रेनोवेशन में हुई कथित अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप है। इन इंजीनियर्स ने चार और लोगों के साथ मिलकर केजरीवाल के कहने पर मॉडिफिकेशन के नाम पर कई नियमों का उल्लंघन किया और सामान की लागत भी बढ़ा-चढ़ाकर बताई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आतिशी को PWD ने बंगला दिया:जिसमें केजरीवाल थे, उसी आवास में CM रहेंगी; दो दिन पहले सामान बाहर निकाल दिया था

दिल्ली की सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास सौंप दिया गया है। PWD ने प्रोसेस पूरी करने के बाद आतिशी को 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला आवंटित किया है। आतिशी को वही बंगला दिया गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे।

इससे दो दिन पहले फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास को सील कर दिया गया था। PWD ने आतिशी के सामान को भी निकालकर बाहर कर दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2061855
Total Visitors
error: Content is protected !!