Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Transport Minister inspects projects worth Rs 3200 crore | परिवहन मंत्री ने देखीं 3200 करोड़ की परियोजनाएं: गंगा पार का नाव से किया निरीक्षण, कहा- डॉल्फिन व्यू प्वॉइंट भी बनेगा – Ballia News House collapsed after rain in Agra | आगरा में बरसात के बाद गिरा घर: सेक्टर चार में है घर, घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती – Agra News Accountant arrested on BDO’s FIR | BDO की FIR पर लेखाकार गिरफ्तार: सरकारी कार्यों में गड़बड़ी, कागजात को जानबूझकर छिपाने का था केस – Hardoi News Prayagraj Maha Kumbh fame Harsha Richharia parents Sanyas | महाकुंभ में फेमस हर्षा रिछारिया के मां-पिता से बात: बोले- मेरी बेटी ने संन्यास नहीं, गुरु दीक्षा ली है; हम जल्द उसकी शादी कर देंगे Samman Nidhi will be stopped if farmer registration is not done | फार्मर रजिस्ट्री न होने पर रुकेगी सम्मान निधि: अधिकारी गांव में लगाएंगे चौपाल, एक सप्ताह में पूरा करना होगा – Bahraich News Pradhan threatened her husband with a gun | प्रधान पति को तमंचे से धमकाया: पुराने विवाद में आरोपी ने रोका रास्ता, जान से मारने की धमकी – Baghpat News
[post-views]

गाटा नंबर 54 आबादी की भूमि पर बने काम्प्लेक्स पर प्रशासनिक मेहरबानी बनी चर्चा का विषय 

 

 

 

 

शिवार्चन तालाब पर बने काम्प्लेक्स पर प्रशासन क्यों दिखा रहा मेहरबानी

कृष्ण कुमार शुक्ल 

रामनगर बाराबंकी।तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा के शिवार्चन तालाब पर विगत डेढ़ वर्षो से बन रहे काम्प्लेक्स पर तहसील व जिला प्रशासन सहित पुलिस मेहरबान है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवार्चन तालाब व गाटा नंबर 54 आबादी की भूमि पर कूट रचित दस्तावेज तैयार करके दबंग रियाज पुत्र कल्लू, व वारिश पुत्र पन्नू द्वारा अवैध तरीके से प्रशासन से साठ गांठ करते हुए सत्ता के संरक्षण में अवैध परिसर का निर्माण कार्य विगत डेढ़ वर्षो से किया जा रहा हैं।सूत्रों की माने तो कई बार प्रशासन से रोकने का आदेश हुआ किंतु प्रशासन से सेटिंग गेटिंग करके रात-रात निर्माण कार्य करके कांप्लेक्स खड़ा कर दिया गया। समाजसेवियों द्वारा न्यायालय की शरण में जाने के बाद इस अवैध निर्माण को ढहाये जाने का आदेश भी न्यायालय द्वारा दिया जा चुका है।दबंग रियाज आदि अपनी ऊंची पहुंच और रसूख व कूट रचित दस्तावेज तैयार करके महादेवा की बेशकीमती ज़मीन हासिल करने जुगत में लगे रहते हैं। दबंग रियाज पर गुंडाएक्ट सहित कई मुकदमे भी दर्ज हैं और इसे जिला बदर भी किया जा चुका है। इस गाटा संख्या 54 पर ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को 13 सितंबर दिन शुक्रवार को तहसील प्रशासन के नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार की उपस्थिति में ढहाया गया। उपस्थित लोगों से यह ज्ञात हुआ कि उक्त जमीन को खेमराज ने कई लोगों को बे चा है।अब सवाल यह उठता है कि आखिर 54 नंबर आबादी की भूमि को खेमराज ने किस हैसियत से लोगों को बेचा हैं?खेमराज पर क्यों नहीं प्रशासन मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रहा है? आम जनमानस में यह चर्चा का विषय बना कि आखिर दबंग रियाज की अवैध काम्प्लेक्स पर क्यों नहीं योगी का बुलडोजर चल रहा है?प्रशासन की मेहरबानी आखिर दबंग रियाज की अवैध काम्प्लेक्स पर क्यों हैं? उपस्थित कुछ लोगों से चर्चा में यह सुना गया कि अब शायद दबंग रियाज के अवैध काम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया जाए और शिर्वाचन तालाब को अवैध कब्जेदारो से मुक्त कराया जाए।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रामनगर में 1359 फसली में गाटा संख्या 54 जिसके नाम दर्ज है उससे प्रशासन का कोई भी व्यक्ति पूछने नहीं गया, जोकि फ़सली 1359 में दर्ज गाटा नम्बर 54 देखा जा सकता है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1048338
Total Visitors
error: Content is protected !!