Naradsamvad

[post-views]

जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र के तटबंधों का निरीक्षण कर 24 घंटे अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश देकर, लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

रामनगर बाराबंकी।प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए रामनगर तहसील में बाढ़ क्षेत्र के तटबंधों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के मौके पर मंत्री के साथ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य एमएलसी अंगद सिंह व भाजपा नेता शरद अवस्थी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।जल शक्ति मंत्री ने सूरतगंज विकासखंड के तीन व रामनगर के एक शिमली नदी के तटबंध का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए व जानकारी ली।तटबंधों के निरीक्षण उपरांत मंत्री ने डीएम एसपी व भाजपा के नेताओं के साथ महादेवा पहुंचकर लोधेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन किया।अगले क्रम में उन्होंने अधिकारियों से महादेवा कॉरिडोर के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर ,24 घंटे बाढ़ क्षेत्र में अलर्ट रहने के अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिए हैं।इस अवसर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा,सी ओ आलोक कुमार पाठक,एस डी एम पवन कुमार,कोतवाल रत्नेश पांडे,महादेवा चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी एडवोकेट कुलदीप सिंह ,अमित अवस्थी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1923037
Total Visitors
error: Content is protected !!