Naradsamvad

[post-views]

डीएम एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

 

बाराबंकी।सोमवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा बकरीद त्योहार के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना बदोसराय,टिकैतनगर,दरियाबाद,सफदरगंज के कस्बों के साथ विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया,भ्रमण के दौरान लोगो से वार्ता कर हिदायत दी गयी कि प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी न दी जाये ऐसा करने पर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।साथ ही दिनांक 18.06.2024 को आगामी बड़ा मंगलवार के अवसर पर होने वाले भण्डारा/भोज को यातायात न प्रभावित होने के दशा में मुख्य मार्गों को छोड़कर अन्यत्र स्थान पर करने की अपील की गयी।इसके पश्चात थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व बाढ़ चौकी, बाढ़ राहत शिविर केन्द्र तथा बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित विभाग के लोगों एवं पुलिस बल के साथ बाढ़ से सहायता एवं बचाव के लिये विचार विमर्श कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1931192
Total Visitors
error: Content is protected !!