Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Panchayat Faisal Malik Struggle Story; Prahlad Cha | Prayagraj | संडे जज्बात- मोटा, काला और बदसूरत आदमी चाहिए तो बताएं: पंचायत सीरीज के उपप्रधान फैसल मलिक बोले-6 दिन सोया नहीं तब फूट-फूटकर रो सका In Lucknow, dowry-greedy husband gave triple talaq over the phone | लखनऊ में दहेज लोभी पति ने फोन पर दिया तीन-तलाक: दहेज की मांग न पूरी होने पर करता पिटाई, ससुर की बुरी नजर – Lucknow News *जहां ज्यादा बिजली चोरी, वहां आर्मर्ड केबल के साथ लगेंगे स्मार्ट मीटर- अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार* किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल!
[post-views]

रामनगर स्टेट के राजा रत्नाकर सिंह का निधन, जिले में शोक की लहर

कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज

रामनगर बाराबंकी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत रामनगर स्टेट के राजा रत्नाकर सिंह के आकस्मिक निधन से रामनगर सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।बता दें कुंवर राजा रत्नाकर सिंह मृदु भाषी बहुमुखी प्रतिभा के धनी सरलता सादगी की प्रतिमूर्ति नगर के अमीर गरीब के सुख दुख में शामिल होकर उनका सुख दुख बांटने वाले अमर सदन धमेड़ी रामनगर रियासत के राजा रत्नाकर सिंह की असामयिक मृत्यु से पूरे रामनगर क्षेत्र सहित सभी गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। राजा रत्नाकर की मृत्यु की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर रत्नाकर सिंह की फोटो डालकर लोगों ने गहरा दुख प्रकट कर अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।नगर पंचायत के अध्यक्ष रामशरण पाठक ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया है की सरल स्वभाव के राजा व्यक्तित्व के धनी की असामयिक मृत्यु होने पर गहरा दुख हुआ ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने व्यक्त की शोक संवेदना:

रामनगर पी जी कॉलेज के प्रबंध समिति के आजीवन सदस्य, सहज, सरल और कर्तव्यनिष्ठ रामनगर धमेडी स्टेट के राजा, राजकुमार रत्नाकर सिंह की असामयिक मृत्यु से रामनगर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने भी सोशल मीडिया पर फोटो डालकर गहरा दुख प्रकट किया है।उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है पीजी कॉलेज का पूरा परिवार राजा रत्नाकर सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करता है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2062307
Total Visitors
error: Content is protected !!