Naradsamvad

[post-views]

घाघरा नदी में नहाते समय 5 बच्चे डूबे दो की मौत 3 लापता पूरे जिले में मचा हड़कंप

कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज

टिकैतनगर बाराबंकी। कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत खजूरी चिर्रा गांव के पास में सरयू (घाघरा) नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। जिनमें से दो बच्चों के शव नदी से निकाल लिये गये हैं। जबकि तीन लापता बच्चों की तलाश जारी है।शनिवार की दोपहर घाघरा नदी में नहाने गए चिर्रा गांव के नूर आलम 26 पुत्र अब्दुल हाई, अहमद रजा 15 पुत्र मोहम्मद शकील, हमजा 12 वर्षीय पुत्र मो शकील, शाफे अहमद 12 वर्षीय पुत्र महमूद आलम, अमान 10 वर्षीय घाघरा में नहाने गए थे। पाचों बच्चो की नदी में डूब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।मौके पर सैकड़ों ग्रामीण नदी के किनारे पहुंचे।

वहीं इस जानकारी के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में उप जिला अधिकारी और कोतवाल समेत पुलिस प्रशासनिक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से शाफ अहमद व अमान के शव को निकाल लिया गया है। बाकी लोगो की तलाश जारी है। बताया जाता है सभी बच्चे घाघरा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय पांचों घाघरा में डूब गए,इस संबंध में जब चिर्रा प्रधान प्रतिनिधि शादान बेग से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया की 2 शव बरामद किये जा सके है लेकिन तीन की तलाश जारी है, पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1931562
Total Visitors
error: Content is protected !!