Naradsamvad

[post-views]

मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु जिम्मेदारियां पूरी करें अधिकारी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार

 

रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल/सतीश कुमार नारद संवाद न्यूज

बाराबंकी।जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ ,उप जिला मजिस्ट्रेट/ क्षेत्राधिकार पुलिस तह० रामसनेही घाट, विकास खंड बनीकोडर,थाना क्षेत्र रा.स.घा. अंतर्गत कल्याणी नदी के तट पर दुर्गा पूजा के उपरांत मूर्तियों के विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा तहसील नवाबगंज स्थित सफदरगंज में मूर्ति विसर्जन स्थल का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर को मूर्ति विसर्जन स्थल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु सभी सम्बन्धित अपनी-अपनी जिम्मेदारियों एवं अपनी विभागीय तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय रहते आवश्यकतानुसार ठीक करा लें। पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार दिन के समय ही कराएं। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित सभी संसाधनों के साथ पर्याप्त पुलिस बल सक्रिय रहेगा।

जिलाधिकारी ने तहसील रामसनेहीघाट में बाबा रामसनेहीघाट का निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया कि घाट को स्लोप में बनवाया जाए तथा बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही साथ गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाए जिससे कोई घटना दुर्घटना न होने पाए। सतह को स्लोप में बना दिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा मूर्ति विसर्जन हेतु तैयारी से संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन के समय किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

जिलाधिकारी द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया का भी निरीक्षण किया गया एवं रामायण संग्रहालय हेतु चिन्हित की गई भूमि को भी देखा गया। निरीक्षण के समय पुलिस क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट श्री अजय त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1794391
Total Visitors
error: Content is protected !!