Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

किसान की रहस्यमयी मौत! बबूल के पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

Ad image

जनपद शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा धर्मपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही निवासी 50 वर्षीय कमलेश यादव का शव शुक्रवार सुबह एक बबूल के पेड़ से लटका मिला। शव गांव के ही पिडारा उत्तर संपर्क मार्ग के किनारे स्थित पेड़ पर लटका था। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

परिजनों के अनुसार कमलेश यादव गुरुवार रात को खाना खाने के बाद घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने पिडारा मार्ग पर एक शव लटका देखा तो तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कमलेश यादव के रूप में की।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

कमलेश यादव के परिवार की बात करें तो कुछ समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा लालू और बेटी सोनी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी रूबी अभी अविवाहित है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजन सदमे में हैं और किसी अनहोनी की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508128
Total Visitors
error: Content is protected !!