Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

पति को छोड़ा, प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां – पुलिस ने किया स्वतंत्र

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

Ad image

जनपद के    तिलहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेम संबंधों के चलते पति को छोड़ प्रेमी युवक के साथ रहने का निर्णय लिया है। मामला उस वक्त सामने आया जब विवाहिता अचानक बच्चों को लेकर मायके जाने की बात कहकर घर से निकली और फिर 11 मई को प्रेमी युवक के साथ चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के पति और उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और युवक के परिजनों की मदद से विवाहिता को बरेली जिले के आंवला क्षेत्र से बरामद कर बृहस्पतिवार को थाने लाई।

थाने में महिला के पति और परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने प्रेमी के साथ जाने की जिद नहीं छोड़ी। उसने साफ कह दिया कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला बालिग है और उसने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है। कानूनन बालिग महिला को अपनी इच्छा से कहीं भी रहने का अधिकार है, इसलिए उसे स्वतंत्र कर दिया गया।

इसके बाद महिला अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ चली गई। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, जबकि परिजन अभी भी सकते में हैं।

 

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508122
Total Visitors
error: Content is protected !!