Friday, May 10, 2024
HomeLatest Newsफाल्गुनी मेला में आल्हा गायन पर मंत्रमुग्ध हो गए शिवभक्त कांवड़िया

फाल्गुनी मेला में आल्हा गायन पर मंत्रमुग्ध हो गए शिवभक्त कांवड़िया

 

                             एडिटर संपादक कृष्ण कुमार शुक्ल

रामनगर बाराबंकी।11 फरवरी फाल्गुनी मेला में लोधेश्वर भगवान के दर्शन करने के लिए कांवरियों का जत्था चलने लगा है। शनिवार को देवाधिदेव महादेव लोधेश्वर महादेवा में शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर हजारों कांवरियों के आने से महादेवा मेला हुआ गुलजार दूर-दूर से आदि देव महादेव स्वयंभू लोधेश्वर महादेव को गंगा जल चढ़ा कर मनवांछित फल पाने की कामना कर रहे हैं। बाराबंकी से लेकर महादेवा धाम तक कतार बंद होकर कांवड़ियों के जत्थे बोल बम हर हर महादेव के जयकारों के साथ लोधेश्वर महादेवा पहुंच रहे हैं। वही कांवरियों का एक जत्था जनपद उन्नाव पारा बिठूर से देवाधिदेव महादेव के दर्शन के लिए जा रहा था जिसमें मिहीलाल महंत हरिप्रसाद प्रमोद लोधी गोविंद जीतेंद्र राघवेंद्र अरविंद ने पूनम सहित लगभग 25 श्रद्धालओ से सजी सुंदर कांवड़ को कंधे पर लेकर दर्शन करने को लालायित दिखे। महंत मिहीं लाल ने बताया कि 12 वर्षों से लगातार अपने गांव के लोगों के साथ कांवर लेकर आते हैं भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं रास्ते में किसी प्रकार का दिक्कत नहीं हुई है। सबका कल्याण देव महादेव करते। वही बाण हन्या नदी में स्नान कर जल से आचमन पूजन आरती कर साथ में चल रहे साथियों ने सभी कांवरियों की पूजा अर्चना करने के पश्चात महादेव के दर्शन के लिए निकल पड़े।

जय भूमेंश्वर बाबा उन्नाव आल्हा पार्टी के द्वारा किया गया आल्हा गायन

 

कानपुर उन्नाव बिठूर जनपद से कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं श्री लोधेश्वर महादेवा धाम कांवड़िया

अभरन जलाशय स्नान करने वाले तालाब के किनारे जय भोलेश्वर बाबा आल्हा पार्टी के द्वारा आल्हा गायिका शालू उर्फ बैजन्ती रावत भदियार बंदा खेड़ा उन्नाव के द्वारा उदल का विवाह आल्हा गायन किया गया जिसमें कांवड़ियों ने सुनकर खूब आनंद लिया।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े