Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

घाघरा का जलस्तर बढ़ा तो थमी पुल निर्माण की रफ्तार, अस्थायी पाइल ब्रिज का काम रुका !

घाघरा का जलस्तर बढ़ा तो थमी पुल निर्माण की रफ्तार, अस्थायी पाइल ब्रिज का काम रुका !

रिपोर्ट:-  के के शुक्ला 

 बाराबंकी :- तहसील रामनगर क्षेत्र के संजय सेतु के पास घाघरा नदी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। पुल निर्माण के लिए नदी के भीतर भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से अस्थायी पाइलिंग ब्रिज तैयार किया जा रहा है। रविवार को नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया।

निर्माण स्थल पर क्रेन और अन्य भारी मशीनों की सहायता से बड़े-बड़े स्टील पाइप नदी के अंदर स्थापित किए जा रहे थे। पाइपों की ड्रिलिंग कर उन्हें नदी की जमीन में मजबूती से धंसाया जा रहा है। इन्हीं पाइपों के सहारे अस्थायी पाइल ब्रिज तैयार किया जाना है। इसके तैयार होने के बाद पुल निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और निर्माण सामग्री को नदी के बीच कार्यस्थल तक पहुंचाने में आसानी होगी।

नदी के अंदर दो पाइप पुल बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए लगातार मशीनों से ड्रिलिंग और पाइप स्थापित करने का कार्य कराया जा रहा था। इसी के बाद नए पुल की नींव का कार्य आगे बढ़ाया जाना है।

रविवार को नदी का पानी बढ़ने से निर्माण स्थल पर काम प्रभावित हुआ और मशीनों से चल रहा कार्य रोकना पड़ा। जलस्तर सामान्य होने के बाद निर्माण एजेंसी द्वारा पाइल ब्रिज का काम फिर शुरू किए जाने की उम्मीद है। एनएचएआई ने नए पुल के निर्माण की तैयारियों को लेकर कार्य तेज कर रखा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1413386
Total Visitors
error: Content is protected !!