“पेड़ लगाओ, हरियाली बचाओ” अभियान के तहत थाना देवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न!
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल श्री उत्कर्ष तिवारी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “पेड़ लगाओ, हरियाली बचाओ” अभियान के अंतर्गत आज थाना देवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना देवा के थानाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ जिला अध्यक्ष श्री आलोक वर्मा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला जीएवं मध्यांचल अध्यक्ष श्री अनुपम वर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सहयोगी ब्लॉक अध्यक्ष देवा श्री रईस, युवा ब्लॉक अध्यक्ष देवा श्री अरशद, युवा प्रदेश महासचिव मध्यांचल युवा श्री अनुज सिंह ,समाज सेवी दुर्गश पाण्डेय, युवा जिला अध्यक्ष श्री फैसल मलिक, मध्यांचल प्रवक्ता श्री बलराम यादव, समाज सेवी श्री फैज़ जी सहित भारतीय किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथीगण मौजूद रहे।
इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल श्री उत्कर्ष तिवारी जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं साथियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए संकल्प कराया कि केवल पौधे लगाना ही हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के इस अभियान में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। भारतीय किसान यूनियन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास पौधे लगाएं और उन्हें वृक्ष बनने तक उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करें।
“एक पौधा लगाएं, एक जीवन बचाएं — हरियाली बढ़ाएं, पर्यावरण बचाएं।”










