Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला अस्पताल में इलाज जारी।

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर बाराबंकी। रुपये के लेनदेन को लेकर मंगलवार को एक मालिक के ड्राइवर ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।कस्बा रामनगर के मोहल्ला रानी निवासी कासिफ व आरिफ के मुताबिक, कस्बे के सराय निवासी मुजीब उनके ट्रांसपोर्ट उन्ही की डीसीएम चलाता था। इसी दौरान उसने कुछ रुपये उधार लिए थे। करीब एक माह से मुजीब डीसीएम चलाने नहीं आ रहा था। मंगलवार को मुजीब बड़ी बाजार जाने वाले मार्ग पर अपने घर के पास सराय मोड़ पर मौजूद था। इस पर कासिफ अपने भाई आरिफ के साथ उधारी के रुपये मांगने पहुंचा।बताया गया कि इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि मुजीब ने अचानक चाकू से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेज दिया। चिकित्सक स्वप्निल ने प्राथमिक उपचार के बाद कासिफ की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है। कोतवाल ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464191
Total Visitors
error: Content is protected !!