Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज निकालेगा पदयात्रा*

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज निकालेगा पदयात्रा !

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला 

रामनगर बाराबंकी:-  आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर सवर्ण समाज के लोगों की ओर से 27 अगस्त को रामनगर में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा के माध्यम से समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे।पदयात्रा 27 अगस्त, बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे बुढ़वल अतिथि गृह से शुरू होगी। पदयात्रा हाईवे होते हुए बदोसराय मार्ग से तहसील मुख्यालय पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार इसमें रामनगर क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ दिए जाने तथा एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में आवश्यक संशोधन की मांग को शासन तक पहुंचाना है। पदयात्रा के बाद तहसील मुख्यालय पर सभा भी आयोजित किए जाने की तैयारी है। यहां मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा।पदयात्रा को लेकर आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों द्वारा इस पदयात्रा की अनुमति प्रशासन से ली गयी है।

ALSO READ  2007 से हर चुनाव में बदला विधायक, टिकट को लेकर भाजपा में मंथन तेज; सपा की सीट बचाने की चुनौती

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1603889
Total Visitors
error: Content is protected !!