Naradsamvad

[post-views]

SRMU में ईवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ !

एल एंड टी एजूटेक के सहयोग से छात्रों को मिलेगा अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक का प्रशिक्षण !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

लखनऊ (बाराबंकी) :- श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) ने भविष्य की तकनीकों में उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को एल एंड टी एजूटेक के सहयोग से अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक के डिजाइन, विकास, संचालन, डायग्नोस्टिक्स और ट्रबलशूटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर इंजी. पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इंजी. पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय कुमार तिवारी, एल एंड टी के सेगमेंट हेड पी. के. प्रधान, कुलपति सलाहकार प्रो. (डॉ.) नीरजा जिंदल, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) राजेश पोरवाल, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. (डॉ.) अपूर्व आनंद तथा एल एंड टी के ब्रांच हेड पाराग जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

चांसलर इंजी. पंकज अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय कौशल आधारित शिक्षा का है और भारत तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में यह सेंटर छात्रों को उद्योग के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रो-चांसलर इंजी. पूजा अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार को प्राथमिकता देता रहा है। एल एंड टी एजूटेक के साथ यह साझेदारी छात्रों के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर खोलेगी।

कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय कुमार तिवारी ने कहा कि यह सेंटर छात्रों को एक्सपीरिएंशियल लर्निंग का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा, जहां वे वास्तविक औद्योगिक तकनीकों पर कार्य कर सकेंगे।

एल एंड टी एजूटेक के सेगमेंट हेड पी. के. प्रधान ने उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी को आवश्यक बताते हुए कहा कि यह सेंटर छात्रों को नवीनतम ईवी तकनीकों में दक्ष बनाएगा। वहीं, ब्रांच हेड पाराग जैन ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में कुशल मानव संसाधन की मांग तेजी से बढ़ रही है और यह पहल छात्रों के करियर को नई दिशा देगी।

इस सेंटर में छात्र बैटरी बिल्डिंग प्रोसेस, ईवी मोटर कंट्रोल सिस्टम, एम्बेडेड सिस्टम आधारित डैशबोर्ड डिजाइन तथा ईवी पावरट्रेन सिस्टम की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे, जिससे वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित कर सकेंगे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1200512
Total Visitors
error: Content is protected !!