बाराबंकी :- (6 जुलाई 2026) जनपद बाराबंकी स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज भारत माता के महान सपूत एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि डॉ. मुखर्जी जी ने जिस बंगाल को “पाकिस्तान के खूनी पंजों” से बचाकर भारत का अभिन्न अंग बनाए रखा, आज वही बंगाल उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी के सुशासन का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष मनीष परिहार, रचना श्रीवास्तव, जंगबहादुर पटेल, अंशु वर्मा, सिद्धार्थ अवस्थी, डॉ. सतीश चंद्र, संदीप गुप्ता, वैभव मिश्रा, चमन सिंह, सूरज सिंह, रूपेश प्रताप ‘लक्की’, आशुतोष अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, पंकज गुप्ता, नवनीत मिश्रा, प्रमोद गोस्वामी, शिवम राठौर, भोला गुप्ता, गौरव वर्मा, चन्द्रप्रकाश गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।