Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा

बाराबंकी:-  पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।

 जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध तथा अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए शिकायतों का त्वरित समाधान आवश्यक है।

पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1162035
Total Visitors
error: Content is protected !!