बाराबंकी : हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावियों का हुआ सम्मान, राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दिए ₹1 लाख के चेक और टैबलेट !
जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद कुमारसिंह और विधायक दिनेश रावत रहे मौजूद, मेधावियों का बढ़ाया उत्साह !
पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर), नारद संवाद न्यूज़।
बाराबंकी:- जनपद के लोक सभागार कलेक्ट्रेट में सोमवार को #माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित #हाईस्कूल एवं #इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
उत्तर_प्रदेश_सरकार के राज्यमंत्री_सतीश_चन्द्र_शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक एवं टैबलेट वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है और प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में #जिला_पंचायत_अध्यक्ष_राजरानी_रावत, #एमएलसी_अंगद_कुमार_सिंह, #हैदरगढ़_विधायक_दिनेश_रावत सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मेधावियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने वाला बताया गया।
जनपद #बाराबंकी और #उत्तर #प्रदेश की हर बड़ी खबर #सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और #वेबसाइट Naradsamvad.in से जुड़े रहें।
द न्यूज़ जंक्शन समाचार बाराबंकी समाचार सुबेहा Barabanki Live Satish Sharma Dinesh Rawat Haidergarh @angad kumar singh आरती रावत ब्लॉक प्रमुख Nitesh Mishra Rahul Tripathi Narad Samvad News Up/Uk बाराबंकी Dharamraj Kavi Shayar विवेक शुक्ला Journalist K K Shukla