रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें एपिसोड को रविवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा करते हुए उन्हें प्रेरणादायी बताया गया।रामनगर विधानसभा क्षेत्र की ददौरा ग्राम पंचायत में समाजसेवी केपी तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की जिला मंत्री कल्पना तिवारी समेत कई लोगों ने भाग लिया। वहीं महादेवा स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनशक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और नवाचार की ताकत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की असली शक्ति उसके नागरिकों की ऊर्जा, सेवा भावना और नवाचार की क्षमता में निहित है। जब यही शक्ति राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगती है तो देश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ता है।प्रधानमंत्री ने एथलेटिक्स में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले गुरविंदर सिंह और अनिमेश कुजीर का उल्लेख करते हुए युवाओं को खेलों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सुनील कुमार, सभासद सोनू शुक्ला, दिलीप कुमार तिवारी, रामनेवल, चंदन शर्मा, राकेश कश्यप, शोभा यादव और गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।































