Naradsamvad

[post-views]

सुढ़ियामऊ पुलिस चौकी में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

सुढ़ियामऊ पुलिस चौकी परिसर में पौधारोपण करते चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह व अन्य गणमान्य लोग।

रामनगर, बाराबंकी। युवा एकता मंच बाराबंकी के तत्वावधान में सुढ़ियामऊ पुलिस चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता रामकुमार लोधी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह की उपस्थिति में आम और नीम के पौधे लगाए गए।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। वृक्ष शुद्ध वायु, छाया और फल प्रदान करने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का माध्यम है।इस मौके पर भारतीय सेवा समाज संघ के अध्यक्ष उमेश यादव, सी. भास्कर यादव, युवा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिवदेवी वर्मा, महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ देश के नाम” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1046275
Total Visitors
error: Content is protected !!