Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रेलमेध यज्ञ बना सामाजिक समरसता का संदेशवाहक

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ ऐजेंसी

बाराबंकी। धर्मजागरण द्वारा संचालित रेलमेध यज्ञ के अंतर्गत रेलवे यात्रियों को जल एवं मिष्ठान वितरण का अभियान निरंतर जारी है। रविवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसे सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वर्मा ‘कक्का’ ने कहा कि रेलमेध यज्ञ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार रूप दे रहा है। इस अभियान में न छुआछूत का कोई भेद है, न ऊंच-नीच का और न ही अमीर-गरीब का अंतर। धर्मसेवक बिना किसी भेदभाव के अपरिचित रेल यात्रियों को उसी आत्मीयता से जल और मिष्ठान वितरित कर रहे हैं, जैसे अपने किसी निकट संबंधी की सेवा कर रहे हों।उन्होंने कहा कि सेवा और सद्भाव का यह कार्य समाज में एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।समाजसेवी पवन जैन ने धर्मसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रेल यात्रियों के बीच जल एवं मिष्ठान वितरण का यह अभियान क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद तथा उत्तर-दक्षिण और पूरब-पश्चिम जैसी संकीर्ण मानसिकताओं को समाप्त करने का कार्य कर रहा है। यही सच्चे अर्थों में राष्ट्रवाद का परिचायक है।कार्यक्रम का संचालन धर्मजागरण बाराबंकीधाम उत्तर प्रदेश के संयोजक अमित अवस्थी अधिवक्ता के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आलोक सिंह, वेद तिवारी, इंद्रजीत सिंह, डॉ. मयंक दीक्षित, रितेश मिश्रा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, पवन मिश्रा, आशीष शरण गुप्ता, वरुण मिश्रा, योगेंद्र सिंह, प्रदीप नायर, राजेंद्र यादव, युगल किशोर दीक्षित, यतींद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव, अभिषेक गौतम, मुनीश श्रीवास्तव, शिवशंकर वर्मा, तेजस, बलजीत अरोड़ा, नरेंद्र त्रिपाठी, शंकर शरण अवस्थी, सूर्यकांत दीक्षित, पुष्कर सिंह, सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं अखंड प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में धर्मसेवक उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358957
Total Visitors
error: Content is protected !!