Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

जर्जर कटका पुल पर ओवरलोड डंपरों की आवाजाही, हादसे का बढ़ा खतरा

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। चौकाघाट–मरकामऊ मार्ग पर स्थित कटका पुल की जर्जर हालत के बावजूद उस पर ओवरलोड मिट्टी लदे डंपरों की आवाजाही जारी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल बंद कराने की मांग की है।बताया जा रहा है कि कटका पुल काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। पुल की खराब स्थिति को देखते हुए उसके समानांतर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान की गई खुदाई से पुराने पुल की नींव के आसपास की मिट्टी हट चुकी है, जिससे उसकी मजबूती और कमजोर हो गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार पुल पर भारी और लोडेड वाहनों के संचालन पर पहले से प्रतिबंध है। इसके बावजूद पिछले दो दिनों से मिट्टी लदे ओवरलोड डंपर लगातार पुल से गुजर रहे हैं। इससे पुल पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जर्जर पुल पर इसी तरह भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही तो किसी भी समय पुल क्षतिग्रस्त होकर बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिबंध के बावजूद डंपरों के संचालन से विभागीय निगरानी और पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।लोगों ने लोक निर्माण विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल रोका जाए और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1365075
Total Visitors
error: Content is protected !!