Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता शिवप्रकाश अवस्थी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम सीहामऊ में रविवार को ग्राम प्रधान अल्का के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।भाजपा नेता शिवप्रकाश अवस्थी (राहुल) ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच बन गया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर लोगों को प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष अतुल कुमार, राम उजागर वर्मा, राजेंद्र कुमार रावत, दुर्गेश तिवारी, उमेश चंद्र, अखिलेश, राम मिलन दीक्षित, सुरेंद्र शुक्ला, सेक्टर संयोजक लालता तिवारी और सुमित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339325
Total Visitors
error: Content is protected !!