Naradsamvad

[post-views]

सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, योगदान को किया याद

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। स्थानीय महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रभारी बीएड विभाग प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार सिंह एवं राजनीति शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलजा दीक्षित को भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा ने दोनों शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं। उनके ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ पीढ़ियों तक मिलता रहता है।इस अवसर पर प्रो. सुनीत सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह जीवनभर अपने ज्ञान और अनुभव से समाज का मार्गदर्शन करता रहता है। शिक्षकों का योगदान सदैव प्रेरणादायी और स्मरणीय रहता है।समारोह में उपस्थित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके शैक्षणिक एवं संस्थागत योगदान की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विदाई के भावुक क्षण भी देखने को मिले। शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोनों शिक्षकों के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।इस मौके पर डॉ. विश्वेश कुमार मिश्र, डॉ. आजाद प्रताप सिंह, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. रामकुमार सिंह, डॉ. एच.के. मिश्र, डॉ. केपी सिंह, अमरजीत सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1034045
Total Visitors
error: Content is protected !!