घाघरा तराई के मथुरा गांव में वंचित परिवारों को वस्त्र वितरण !
Editor@lko- Content Producer In Narad Samvad News Group
Share
1 Min Read
SHARE
घाघरा तराई के मथुरा गांव में वंचित परिवारों को वस्त्र वितरण !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
रामनगर :- घाघरा तराई क्षेत्र के ग्राम मथुरा की दलित बस्ती में राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में एवं भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व संयोजक मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में वृहद वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को साड़ियां तथा बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। इसके अलावा मच्छरदानी, पर्स सहित अन्य उपयोगी सामग्री भी जरूरतमंदों को प्रदान की गई।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से निरंतर इस प्रकार के सहायता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरण के साथ-साथ चिकित्सा कैंप भी लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान भूलन अवस्थी, अखिलेश, कमलाकांत मिश्र, अरविंद श्रीवास्तव, हिमांशु अवस्थी, अजय श्रीवास्तव, अंशुल पटेल आदि ने सहयोग प्रदान किया।