रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
पाटन शाह मार्केट की घटना, व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर
रामनगर, बाराबंकी। कस्बा स्थित पाटन शाह मार्केट के सामने रविवार शाम दुकान के बाहर खड़ी व्यापारी की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के मोहल्ला रानी-1 निवासी साबित अली पाटन शाह मार्केट में कपड़े का व्यापार करते हैं। रविवार शाम उन्होंने अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक दुकान के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो बाइक अपने स्थान से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पीआरबी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















