Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मानस ने खुद को भी मारी गोली !

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मानस ने खुद को भी मारी गोली !

रिपोर्ट:- नारद संवाद न्यूज़

लखनऊ के गोमतीनगर में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन और बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा की उसके पति मानस वाजपेयी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मानस ने अपनी बहन विभा को भी गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि दिव्या और मानस के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था और तलाक की प्रक्रिया भी चल रही थी। घटना के बाद मानस के WhatsApp Status में पत्नी पर धोखा देने जैसे आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब मोबाइल फोन, WhatsApp Status और पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

आखिर किस दर्द और तनाव ने पहुंचाया इस खौफनाक मोड़ तक?

एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या चल रहा था कि मामला इस भयावह अंजाम तक पहुंच गया? क्या लंबे समय से कोई तनाव या विवाद था, जिसे परिवार और समाज समय रहते समझ नहीं पाया?

हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि किसी रिश्तेदार या परिजन की वजह से यह घटना हुई। वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। लेकिन यह घटना निश्चित रूप से बताती है कि गंभीर पारिवारिक विवादों को समय रहते पहचानना और सही तरीके से हस्तक्षेप करना कितना जरूरी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1372883
Total Visitors
error: Content is protected !!