अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने लिया संज्ञान, बोले—पीड़ित अकेला नहीं, समाजवादी पार्टी मजबूती से साथ!
भाजपा विधायक सिर्फ हिन्दू पक्ष के परिवार तक पहुँचें- सोशल मीडिया में कहा सिर्फ हिन्दू परिवार तक हैं।??
पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी :- हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुबेहा के ग्राम गुमान मजरा कोलवा में शमशेर अली की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया है। 19 अगस्त को सपा-PDA का प्रतिनिधिमंडल सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।
बताया गया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष #अखिलेश यादव के निर्देश पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मृतक शमशेर अली के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिवार ने विवाद, मारपीट और ट्रैक्टर की चपेट में आने से शमशेर अली की मौत सहित घायलों की पूरी आपबीती प्रतिनिधिमंडल के सामने रखी।
पीड़ित के साथ खड़ी दिखी सपा—नेताओं ने दिया साफ संदेश !
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि #समाजवादी पार्टी इस मुश्किल घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगी। नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार परेशान न हो, न्याय की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी।
सपा नेताओं ने सरकार से मृतक परिवार के जीवन-यापन के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, घायलों के बेहतर इलाज और उचित मुआवजे की मांग उठाई। साथ ही घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की।
चौधरी अदनान सहित कई नेता पहुंचे—न्याय की लड़ाई में साथ का भरोसा !
प्रदेश सचिव चौधरी अदनान, पूर्व विधायक राममगन रावत, युवा सपा नेता गौतम रावत सहित कई सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि सपा केवल बयान तक सीमित नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर उनकी आवाज उठाने के लिए तैयार है।
अब सवाल यह है कि पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा कब मिलेगा?
क्या प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगा?
सपा-PDA का संदेश साफ—पीड़ित परिवार अकेला नहीं है, समाजवादी पार्टी उसके साथ खड़ी है।
Bjp विधायक सिर्फ हिन्दू के घर पहुँचें- भाजपा कर रही हिन्दू मुस्लिम??? कैसे बनेगी 27 से BJP सरकार??
हैदरगढ़ विधानसभा हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत आज कलवा मजरे पूरे गुमान गांव में घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने सिर्फ जिन परिवारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह वहीं पहुंचे और उन्होंने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर इजहार किया कि हम सिर्फ हिंदू परिवार के साथ खड़े थे खड़े हैं और खड़ी रहेगी इससे यह प्रतीत हो रहा है कि भाजपा हिंदू मुस्लिम करने में माहिर है और 2027 के चुनाव में भाजपा को मुस्लिम का वोट नहीं चाहिए, शायद इसलिए ही मुस्लिम मरे या जिंदा रहे इससे भाजपा विधायक दिनेश रावत को कोई फर्क नहीं पड़ता ।उन्हें सिर्फ हिंदू और मुस्लिम करना आता है घटना के अगले दिन पहुंची समाजवादी पार्टी की नेतृत्व की टीम ने पीड़ित मुस्लिम परिवार को आश्वासन ही नहीं बल्कि भरोसा विधायक की समाजवादी पार्टी आपके साथ और हर समय मदद करने को तैयार है !