Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बकरी सामने आने से पलटा ऑटो, चालक घायल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। महादेवा चौकी के पास बृहस्पतिवार को अचानक सड़क पर बकरी आ जाने से एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया। दुर्घटना के समय ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना रामनगर क्षेत्र के कजियापुर गांव निवासी विक्रम (32) पुत्र रामकिशुन बृहस्पतिवार को अपना ऑटो लेकर जा रहे थे। वह महादेवा चौकी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक विक्रम को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों ने तत्काल घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी राधेश्याम और पायलट ने घायल विक्रम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटें गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1373115
Total Visitors
error: Content is protected !!