Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने घायल सदस्य को दी 20 हजार रुपये की सहायता

रिपोर्ट/अश्वनी त्रिपाठी

सिरौली गौसपुर, बाराबंकी। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सदस्य केशवराम (नैन्सी स्टूडियो, कुत्बापुर, सद्दीपुर) के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलने के बाद संगठन की ओर से लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही थी। रविवार को एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना।इस दौरान संगठन की ओर से केशवराम के उपचार एवं सहयोग के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा और जिला प्रभारी मो. इस्माइल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अपने सदस्यों के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1385128
Total Visitors
error: Content is protected !!