बाराबंकी: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी के आभूषण समेत नकदी व स्कूटी बरामद !
रिपोर्ट:- राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी:- कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, चांदी का सिक्का, गैस चूल्हा, की-पैड फोन, ₹2,350 नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरसिंह गौतम, अभिनन्दन यादव और मानसिंह गौतम के रूप में की है। तीनों पर अलग-अलग जिलों में चोरी व अन्य धाराओं के कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पूछताछ में आरोपियों ने 16 अगस्त को मयूर विहार कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर पायल, चेन, कंगन, ईयररिंग समेत आभूषण चोरी करने की बात बताई। वहीं 28 मई को जीतनगर स्थित शिवा ग्रीन सिटी में चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।