राम मंदिर आंदोलन के नायक स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई !
रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला
बाराबंकी:तहसील रामनगर अंतर्गत शक्ति केंद्र सआदतगंज प्रथम के बूथ नंबर 302 पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के नायक स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक रमन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, सत्यम सोनी, नीतीश वर्मा, आशीष, विपिन रावत, रवि यादव, सुनील दीक्षित, कासिम हुसैन, बद्री प्रसाद, कमला सरन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















