Naradsamvad

[post-views]

मुरादाबाद में पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट..!

उत्तर_प्रदेश के मुरादाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पहले पति को बंधक बनाकर पीटा गया, फिर जबरन जहर पिलाया गया और बाद में बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक पवन ठाकुर की शादी करीब 6 साल पहले आंचल ठाकुर से हुई थी। कुछ समय बाद आंचल के अपने ही रिश्तेदार अंकित से अवैध संबंध हो गए। पवन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और लगातार इसका विरोध कर रहा था। इसी के बाद से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

पुलिस के मुताबिक 22 मई को पवन को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि आंचल, उसके प्रेमी अंकित, अंकित की बहन शिखा और शिखा के प्रेमी अजय_दिवाकर ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद मामले को हादसा दिखाने के लिए शव को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सबूत मिले, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1210632
Total Visitors
error: Content is protected !!