[ad_1]
फैजी खान, हरदोई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जमीन कब्जाने की कोशिश का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
हरदोई के संत कृपाल नगर में जमीन कब्जाने को लेकर बीती रात एक गंभीर घटना सामने आई। क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन और जरहा प्रधान अमित सिंह चौहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। आरोपियों ने जमकर फायरिंग की और क्षेत्र में आतंक का माहौल बना दिया।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी अमित सिंह चौहान और उनके साथी स्पष्ट रूप से पहचाने जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अमित सिंह सत्ता पक्ष के करीबी माने जाते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी डीजीपी के साथ तस्वीरें भी मौजूद हैं।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच सण्डीला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी हथियार और तीन अवैध असलहे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
[ad_2]
Source link









