Skip to main content

Naradsamvad

Temperature dropped by 14 degrees amid cold winds in Sambhal | संभल में ठंडी हवाओं के बीच 14 डिग्री गिरा तापमान: दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास, बदलते मौसम का सेहत पर असर – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सनी गुप्ता, संभल42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संभल में ठंडी हवाओं के बीच 14 डिग्री गिरा तापमान। - Dainik Bhaskar

संभल में ठंडी हवाओं के बीच 14 डिग्री गिरा तापमान।

संभल में सुबह-शाम की ठंडी हवाओं के बाद दिन में धूप निकलने के बाद मार्च जैसी गर्मी का असर दिखने लगा है। रात से चल रही ठंडी हवा के बीच न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम के बार-बार उतार-चढ़ाव की वजह से बच्चों को एवं बुजुर्गों को बुखार-खांसी जैसी गंभीर बीमारियों को भी सामना करना पड़ रहा है।

ALSO READ  सीतापुर में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत

गुरुवार को संभल की गंगा की ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र का मौसम साफ रहा, सुबह 7:30 बजे से कड़कड़ाती धूप निकलने के बाद आम जनमानस को मार्च जैसी गर्मी का एहसास हुआ। बीते बुधवार की रात से चल रही ठंडी ठंडी हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और धूप निकलने के बाद तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के कोहरे का रेड अलर्ट और बारिश के अलर्ट का फिलहाल कोई असर दिखाई नहीं दिया। 24 नवंबर को हिंसा के पास संभल में प्रमुख स्थानों पर PAC एवं RRF को तैनात किया गया है, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निकाय प्रशासन की ओर से अभी भी रात में ठंड के चलते अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

दिन में खिली तेज धूप।

दिन में खिली तेज धूप।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दिवाली से पहले बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया बिल न भरने वालों की बिजली काटी

कुलदीप कुमार ने कहा कि पहले के मुकाबले मौसम अब अच्छा है तेज धूप निकल रही है जिससे दिन में ठंड के मौसम से रहता है लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है।वीरेंद्र सैनी ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलने से पहले के मुकाबले ठंड से राहत मिली है लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव में बच्चे कपड़े उतार देते हैं और जो बीमारियों का कारण बन जाती है। सुबह-शाम को ठंडी हवाएं चल रही है जिसकी वजह से थोड़ी दिक्कत होती है।

ALSO READ  अखिलेश यादव का दावा, चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही हार जाएगी भाजपा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!