Skip to main content

Naradsamvad

A headless body of a girl was found in Gorakhpur | गोरखपुर में युवती की सिर कटी लाश मिली: हत्या कर फेंका गया शव, पहचान करने में जुटी पुलिस – Gorakhpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलनी पुलिया के पास एक युवती का सिर कटा शव मिला। शव सड़क किनारे फेंका गया था। युवती ने सिर्फ जींस पहनी थी, जबकि ऊपर का कपड़ा पास में रखा था।

.

सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। युवती का सिर नहीं मिलने से उसकी पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और शव की पहचान के प्रयास जारी हैं।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। शव जिस हालत में मिला, उससे लगता है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस युवती की पहचान और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

ALSO READ  मध्य प्रदेश के 16.70 लाख किसानों को मिले 317 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम

पहचान में होगी मदद, पुलिस ने मांगी सूचना

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के परिवार से युवती लापता हो तो सूचना दें, जिससे शव की पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र काश्यप 27 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!