Skip to main content

Naradsamvad

Police encounter in Bulandshahr, firing accused injured | बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग का आरोपी घायल: पैर में गोली लगने से घायल, एक साथी फरार; तमंचा और बाइक बरामद – Bulandshahr News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

प्रदुम्न कौशिक | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग का आरोपी घायल। - Dainik Bhaskar

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग का आरोपी घायल।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। गुलावठी रोड स्थित अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में गद्दीवाड़ा निवासी अनस को पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

ALSO READ  ISRO 30 अक्टूबर को लॉन्च करेगा NVS 03 नेविगेशन सैटेलाइट, NavIC सिस्टम को मिलेगी नई ताकत

सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह के अनुसार, अनस पिछले महीने गद्दीवाड़ा मोहल्ले में हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल।

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल।

ALSO READ  लखनऊ में पार्किंग विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, सड़क जाम कर प्रदर्शन

घायल आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश में जुटी है। यह मुठभेड़ उस घटना का परिणाम है, जिसमें पिछले महीने गद्दीवाड़ा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी।

ALSO READ  देवरिया में गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा, पति समेत परिवार ने सुपारी किलर से कराई थी हत्या

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!