Skip to main content

Naradsamvad

Terror of history sheeter Manzoor Ahmed, video goes viral, FIR registered | हिस्ट्रीशीटर मंजूर अहमद का आतंक, वीडियो वायरल, FIR दर्ज: गवाही देकर लौट रहे कलीम को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस को देखकर भागे – Bareilly News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर मंजूर अहमद का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि उसने सरेआम एक युवक को बेरहमी से पीटा। हिस्ट्रीशीटर मंजूर अहमद के खिलाफ गवाही देने वाले कलीम अहमद को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा उसको नंगा कर दिया और उसके सारे कपड़े

.

गवाही देकर लौट रहे कलीम पर हमला

पीड़ित कलीम अहमद, जो ग्राम रौंधी मिलक, थाना सुभाषनगर, जिला बरेली का निवासी है, 31 जनवरी को अदालत में एक मुकदमे में मंजूर अहमद के खिलाफ गवाही देने गया था। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कलीम अहमद ने कुछ समय पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें वो गवाही देने गया था। गवाही देकर लौटते समय शाम करीब 8 बजे, जब वह अपने भतीजे जबर खां के साथ घर वापस जा रहा था, तो बीडीए गेट के पास हिस्ट्रीशीटर मंजूर अहमद और उसके साथियों ने उसे घेर लिया।

ALSO READ  भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान, छह क्षेत्रों में होगी बड़ी रैलियां और पदयात्राएं

बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

हमलावरों में मंजूर अहमद, फेज, मसरूर उर्फ गुड्डू और उसमान उर्फ पाशा शामिल थे। वे कार और मोटरसाइकिल पर आए थे और उनके हाथों में लाठी, डंडे और धारदार हथियार थे। उन्होंने कलीम और उसके भतीजे को गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा। इस दौरान कलीम को नग्न कर उसकी पिटाई की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ALSO READ  बाराबंकी में देवा महोत्सव की मॉक ड्रिल के दौरान फेल हुआ फायर ब्रिगेड का उपकरण, वीडियो वायरल

खनन माफिया और पुलिस से साठगांठ

आरोप है कि मंजूर अहमद न सिर्फ हिस्ट्रीशीटर है, बल्कि वह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का भी कारोबार करता है। स्थानीय पुलिस से उसकी गहरी साठगांठ होने के कारण वह खुलेआम घूम रहा है।

पिटाई से आई गंभीर चोटें

पीड़ित कलीम अहमद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि हमलावरों ने जानलेवा हमला किया जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है। राहगीरों की मदद से उसने पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर बुलाया। पुलिस को देखते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई।

ALSO READ  पुलिस की लापरवाही से महिला को काटनी पड़ी जेल में अतिरिक्त रातें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया 25 हजार मुआवजे का आदेश

पीड़ित परिवार को जान का खतरा

कलीम अहमद ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। सुभाषनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!