Skip to main content

Naradsamvad

Students showed their strength in district level sports competition | जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम: औरैया में कबड्डी में बिधूना, वॉलीबॉल में अजीतमल की टीम ने जीता गोल्ड मेडल – Auraiya News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

हिमांशु गुप्ता | औरैया38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम। - Dainik Bhaskar

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम।

औरैया के नगर पालिका इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल प्रदान किए।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह की जेडीयू से निष्कासन पर बोले तेजस्वी यादव, बताया अपनी भविष्यवाणी सच

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। गर्ल्स कबड्डी में बिधूना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सहार की टीम दूसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अजीतमल की टीम ने गोल्ड और सहार की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में, दौड़ में अभय राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्लो साइकिल रेस में अनुष्का और बैडमिंटन में राधिका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन।

ALSO READ  अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने और बूथों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने की मांग की

मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह प्रेम और सद्भावना की भावना को भी जागृत करता है। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आत्मबल में वृद्धि होती है।

ALSO READ  मध्य प्रदेश के 16.70 लाख किसानों को मिले 317 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आदर्श, ललित, सर्वेश बाथम, लेखाकार अभय पांडे, मोहित परमार, अनुज तिवारी और शिव इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवि राजपूत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन योगाचार्य अजय कुमार ने किया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!